फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। पाली मार्ग पर पाली पुलिया के पास सोमवार को बोलेरो और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार चंदा देवी (50) की मौत हो गयी जबकि वाहिद नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रतापसिंह पट्टी भोरी गांव की निवासी सदानंद विश्वकर्मा की पत्नी चंदा देवी गांव के युवक वाहिद के साथ बैंक से पैसा निकालने के लिए पाली गयी थी। दोपहर में वहां से लौटते समय सामने से आ रही बोलेरो से बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे बोलेरो करीब बीस फीट गहरी खाई में गिर गई जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार चंदा देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई और मोटरसाइकिल चला रहा वाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल वाहिद को ज्ञानपुर जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से बीएचयू रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सुरियावां संजय राय व चौकी इंचार्ज पाली नागेश्वर शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही जेसीबी बुलाकर खांई से बोलेरो को निकाल कर चालक को हिरासत में ले लिया। उधर, गांव में चंदा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। पति सदानंद फर्नीचर बनाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें