फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी एनएचएम आशा संघ के बैनर तले जिले की आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को बाबा कबूतरनाथ मंदिर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान 10 जुलाई को पीएमओ कार्यालय वाराणसी में होने वाली रैली को सफल बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

संगठन की जिलाध्यक्ष साजिदा बेगम ने कहा कि काफी अरसे से सरकार हम लोगों की तीन मांगें नहीं मान रही है। इसमें आशा कार्यकर्ताओं (आशा बहुओं) की जोखिम भरी श्रमसाध्य शक्ति एवं श्रम के दृष्टिगत आशा कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के अधीन मानते हुए राज्य कर्मचारी घोषित करने, जब तक राज्य कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता तब तक 15 हजार मानदेय, सेवाकाल में निधन पर आशा बहुओं के आश्रितों को सेवायोजित करना, आशा संघ को राजधानी समेत सभी जिलों में कार्यालय के लिए कक्ष का आवंटन किया जाए। इसे लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय वाराणसी में 10 जुलाई को सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसमें वाराणसी, जौनपुर, चित्रकूट, भदोही की आशाएं भाग लेंगी। प्रदर्शन में गीता देवी, सुमन बरनवाल, गीता सिंह, उर्मिला सिंह, राजकुमारी वर्मा, सुमन तिवारी, मीनू गुप्ता, पूनम श्रीवास्तव, बिंदु देवी, आरती गुप्ता, सुमन देवी, विजयलक्ष्मी, संगीता बिंद, संजू मौर्या, जमुना देवी, मंजू मौर्य, ममता मिश्रा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें