फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अब ई-बस चलाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर को प्रदूषण मुक्त करने और पर्यावरण संरक्षित करने के लिए अब ई-बस चलाने की तैयारी है। स्मार्ट सिटी के तहत नगर के विभिन्न इलाकों में छोटी ई-बस चलाई जाएगी। ताकि धूल-धुआं से मुक्ति मिल सके। वृहस्पतिवार को नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने पीएमसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी की डीपीआर और डिजाइन की समीक्षा की।
विज्ञापन

शहर में ई-बस शहर में चलाने के लिए विभिन्न रूटों पर विचार हुआ। इन बसों की चार्जिंग की व्यवस्था एनटीपीसी करेगा। इसके लिए जमीन की तलाश तेज कर दी गई है। ताकि बसों के संचालन शुरू होने से पहले इसकी व्यवस्था कर ली जाए जिससे कि बाद में चार्जिंग करने की दिक्कत न आए। जेएनएनयूआरएम के तहत शहर में पहले से संचालित सिटी बसों की जगह इन बसों को चलाया जाएगा। गौरतलब है कि पीएचडी चैंबर्स ऑफ कामर्स ने शहर में 100 इलेक्ट्रिक कारें दौड़ाने का प्रस्ताव पहले दे रखा है। इसकी भी डिजाइन और डीपीआर तैयार कराई जा रही है। शहर में ऑटो या फिर ई-रिक्शा की जगह इन कारों को चलाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें