फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी थे लोकबंधु राजनारायण : शतरुद्र प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया/वाराणसी। लोकबंधु राज नारायण जी लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी थे और लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाया। उन्होंने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करते हुए गरीबों व असहायों के उत्थान के लिए प्रयास किया। उन्हें पद की कोई लालसा नहीं थी। यह बातें डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में लोकबंधु राजनारायण जन्म शताब्दी वर्ष पर महाविद्यालय स्थापना दिवस पर गुरुवार को मुख्य अतिथि एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने कहीं।
विज्ञापन

इसके पूर्व मुख्य अतिथि एमएलसी शतरुद्र प्रकाश, जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति योगेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के के त्रिपाठी, कृषि वैज्ञानिक डॉ. बी बी सिंह ने राज नारायण जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। एमएलसी ने कहा कि आज के समय में उनके समाजवाद विचारधारा की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। आज के नेताओं को उनके जीवन वह आदर्शों से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने लोहिया के आदर्शों पर चलते हुए सच्चे समाजवाद की परिकल्पना की और उनके बताए गए रास्तों का पर चलकर समाज में दबे कुचले लोगों को स्थान दिलाया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. काशीनाथ सिंह, डॉ. सुशील दुबे, चीफ प्रॉक्टर डॉ. अखिलेश मिश्रा, विधायक महेंद्र सिंह पटेल, प्रो. सुरेंद्र सिंह, डा. तेग बहादुर सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह, प्रबंधक कोयल सिंह ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एस के पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें