फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना का झांसा देकर दो महिलाओं से 20 हजार की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। घुरहूपुर स्थित बैंक से समूह का पैसा निकालकर घर लौट रहीं दो महिलाओं के साथ बृहस्पतिवार को टप्पेबाजी हो गई। सोना का झांसा देकर टप्पेबाजों ने 20 हजार रुपये ले लिए। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।
विज्ञापन

थाना अंतर्गत भैसौड़ी निवासी कविता व संजू सुबह सिंहपुर शाखा स्थित यूपी बड़ौदा बैंक से समूह का 20 हजार रुपये निकालकर घर लौटने के लिए बैंक के सामने ऑटो के लिए खड़ी थीं। महिलाओं के अनुसार ऑटो के पीछे अनजान व्यक्ति ने कुछ गिराकर उठाने की कोशिश किया। कुछ देर बाद दूसरे व्यक्ति ने कहा कि सोना गिर गया ह्रै, ढूंढने में मदद कर दीजिए। उनकी बातों में आकर ढूंढने में मदद की। इस बीच तीसरे युवक ने 25000 रुपये निकाल कर उस व्यक्ति को दिया। इस बीच उस युवक ने कहा कि 20 हजार रुपये कम पड़ रहे हैं। कविता और संजू ने अपने पास रखे 20 हजार रुपये उस युवक को दिए और उस अनजान व्यक्ति ने सोने का बिस्किट दिया। इस बीच तीनों अचानक गायब हो गए। पीड़ित महिलाओं के अनुसार उन तीनों में से एक व्यक्ति बैंक के अंदर से ही हम लोग का पीछा कर रहा था। उसके शरीर से एक दुर्गंध निकल रही थी, इसके बाद वे सब जो कह रहे थे हम उसी को ही सही मान लिए थे। घटना से 500 मीटर दूरी पर स्थित पुलिस बूथ पर महिलाओं ने शिकायत की। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के जरिए टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें