फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आधार’ नहीं तो यूनिफार्म नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चाें का आधार नहीं होगा तो वेे स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रह जाएंगे। न तो उन्हें यूनिफार्म मिल पाएगी और ना ही मिड-डे-मील। इसे लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बच्चों का जल्द से जल्द आधार बनवा लें। वहीं अभिभावकों को भी कह दिया गया है कि अगर बच्चे का आधार नहीं बनवाया तो उनके बच्चे शैक्षणिक सुविधाआें को लाभ नहीं उठा पाएंगे।
विज्ञापन

मिड-डे-मील, यूनिफार्म, जूते-मोजे में शिक्षक कोई खेल न कर सकें, इसके लिए सभी स्कूली बच्चाें का आधार कार्ड बीते शैक्षणिक सत्र में ही अनिवार्य कर दिया गया था। 80 फीसदी से अधिक बच्चों का आधार कार्ड भी बन गया था। अब इस नए शैक्षणिक सत्र में जब स्कूलाें में बच्चों के नए नामांकन हो रहे हैं, तो उन बच्चों का भी आधार कार्ड बनवाने को कहा गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से यह आंकड़ा भी मांगा गया है कि उनके यहां कितने बच्चे नामांकित हैं और इनमें से कितने का आधार कार्ड बन चुका है। जिनका नहीं बना है उन्हें 30 जून तक आधार कार्ड बनवाने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें