फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपमालाओं से जगमग हुए कुंड और तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कार्तिक पूर्णिमा पर शनिवार की शाम शहर के पौराणिक कुंड और पौराणिक असंख्य लाखों दीपों से जगमग हो गए। आकर्षक रंगोलियों और दीपमालाओं की असंख्य लड़ियों से सजे कुंडों-तालाबों की छटा निहारते बन रही थी। कहीं विभूतियों की याद में दीपदान किया गया तो कहीं शहीदों को दीपांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

अस्सी स्थित पुष्कर तालाब पर काशी की विभूतियों जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र के संयोजन में पं. मदन मोहन मालवीय, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, गिरिजा देवी, पंडित अमरनाथ मिश्र, महंत वीरभद्र मिश्र, पं. शारदा प्रसाद मिश्र और हठयोगी राजबली मिश्र के नाम पर दीप जलाए गए। ब्रह्मवेद विद्यालय के बटुकों ने वैदिक मंत्रों के साथ पुष्कर तालाब व भगवान ब्रम्हा की आरती कराई। मुख्य अतिथि साध्वी गीतांबा तीर्थ थीं। श्रीनगर चेतना विकास समिति की ओर से राम कुंड पर दीपदान हुआ। केके शर्मा के नेतृत्व में कालोनी के लोगों ने रंग-बिरंगी झालरों और दीपों से पूरे कुंड को सजाया। अरुण कुमार चौरसिया के नेतृत्व में सूरज कुंड पर शहीदों की याद में 21 हजार दीप जलाए गए। लक्ष्मी कुंड को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। गुरु नानक खालसा बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने रंगोली और अल्पनाओं से कुंड को आकर्षक रूप दिया। दुर्गा कुंड पर भी हजारों दीए जलाए गए। वहीं, बुलानाला स्थित नरवा बीर बाबा, हनुमान जी, शीतला माता और दुर्गा माता का शृंगार कर दीए जलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें