फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय त़ृतीया के बाद आक्रामक अंदाज में मैदान में उतरेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अक्षय तृतीया के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार के लिए भाजपा आक्रामक अंदाज में मैदान में उतरेगी। सोमवार से नुक्कड़ सभाओं की शुरुआत कर दी गई। आठ मई से चुनाव प्रचार को धार देने के लिए भाजपा के दिग्गज नेता वाराणसी पहुंचने लगेंगे।
विज्ञापन

पहले चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नड्डा, रेल मंत्री पीयूष गोयल सहित अन्य नेता वाराणसी पहुंच जाएंगे। 13 मई से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का वाराणसी में कैंप शुरू होगा। उधर, सोमवार को शहर के साथ ही देहात क्षेत्रों में भाजपा सह प्रभारी सुनील ओझा, राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धमेंद्र सिंह सहित अन्य नेताओं ने नुक्कड़ सभाएं शुरू कर दीं। नौ मई को गृह मंत्री राजनाथ सिंह वाराणसी पहुंचेंगे और यहां से प्रतापगढ़, गाजीपुर, सलेमपुर, देवरिया सहित अन्य क्षेत्रों में जनसभा करेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो 12 मई से भाजपा के केंद्रीय मंत्री और स्टार प्रचारक काशी पहुंच जाएंगे और पूर्वांचल के अलग अलग लोकसभा क्षेत्रों में सक्रिय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें