फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेकेंड एंट्री से ट्रेनें चलीं, मगर सुविधाएं नहीं मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे ने मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री का आनन फानन में लोकार्पण तो करा दिया, लेकिन यात्री सुविधाओं का अब तक टोटा है। सेंकेंड एंट्री के टर्मिनल भवन में यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर आठ की ओर निर्मित सेकेंड एंट्री का 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया था। पूर्वोत्तर रेलवे ने जल्दबाजी में इसकी शुरुआत करा दी और ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया, लेकिन यात्री सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ नहीं है। यात्री प्रतीक्षालय के लिए बनाए गए कमरों में फर्नीचर की नहीं लगाया जा सका है। आरपीएफ पोस्ट, स्टेशन मैनेजर, प्रशासनिक कार्यालय के लिए निर्धारित कमरों के बाहर बोर्ड लगे हैं, यहां न तो फर्नीचर है और न ही रेलकर्मी रहते हैं। फर्स्ट फ्लोर पर रिटायरिंग रूम व डारमेट्री का भी यही हाल है। चमक दमक के बीच यात्री आवश्यक सुविधाओं के लिए परेशान हो रहे हैं, जिससे उनमें रोष है।
मोमबत्ती की रोशनी में यात्री करते हैं नाश्ता
सेकेंड एंट्री के भवन में खुली एक मात्र कैफेटेरिया की बिजली काट दी गई है। मोमबत्ती की रोशनी में यात्री नाश्ता व लंच करते देखे जाते हैं। रेल सूत्राें की मानें तो बिजली कनेक्शन के लिए रुपये जमा न होने की वजह से बिजली काटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें