फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट रेलवे स्टेशन पर मिला लावारिस बैग, अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पर्यटक सूचना केंद्र के समीप लावारिस बैग मिला। लगभग दो बजे प्रवेश गेट के ठीक बगल में काला बैग रखा हुआ था। कंट्रोल रूम को जानकारी मिलने के बाद जीआरपी, आरपीएफ के साथ-साथ बम निरोधक दस्ते को भी सूचना साझा की गई।
विज्ञापन

इधर स्टेशन परिसर में लावारिस बैग मिलने की सूचना के बाद प्रवेश व निकास द्वार को बंद करा दिया गया और पूरे क्षेत्र को घेर दिया गया। सभी यात्रियों के आने जाने पर रोक लगा दी गई। सबसे पहले डॉग स्क्वॉड ने मौका मुआयना किया और फिर बम निरोधक दस्ते ने बैग के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्र की सघन जांच की। बैग को जब खोला गया तो उसमें घरेलू इस्तेमाल के सामान निकले। लगभग पौने तीन बजे यात्रियों का आवागमन सामान्य हो सका। उधर, बम निरोधक दस्ता जब बम की तलाश और बैग की जांच कर रहा था तब तक बाहर खड़े ज्यादातर यात्री वीडियो और फोटो खींचने में जुटे रहे। बाद में पता चला कि कैंट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए यह मॉकड्रिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें