फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबाए चुनाव में दो प्रत्याशियों के परचे निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य और संयुक्त सचिव के दो नामांकन खारिज हो गए। चुनाव को लेकर दीवानी न्यायालय परिसर में गहमागहमी बढ़ गई है। असली तस्वीर तो नामांकन वापसी के बाद तय होगी, लेकिन अभी तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर सीधे मुकाबले के आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, अधिवक्ताओं को अपनी तरफ खींचने में प्रत्याशी लग गए हैं। अध्यक्ष, महासचिव जैसे प्रमुख पदों को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। मंगलवार को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन सदानंद यादव, सदस्य प्रभुनाथ पाठक, रमाशंकर तिवारी, विनीत कुमार श्रीवास्तव और मोहन लाल मिश्र ने सभी पदों के नामांकन पत्रों की जांच की। इसमें कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए विनोद कुमार सोनकर और संयुक्त सचिव के लिए नामांकन करने वाले संजीव कुमार दुबे का परचा निरस्त कर दिया गया। बार चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर दो, महासचिव पर चार समेत विभिन्न पदों पर 40 से अधिक नामांकन हुए हैं। अध्यक्ष के लिए अश्विनी मिश्रा और प्रमोद यादव ने नामांकन किया है। इसी तरह महासचिव पद पर चार लोगों का नामांकन है। इनमें बलराम पांडेय, रमाशंकर यादव, शशि पांडेय और विमलेश यादव शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए शिवशंकर और ललित कुमार मिश्र ने नामांकन किया हद्यै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें