फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा आरती के दौरान उड़ा ड्रोन, सुरक्षा में सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी शेख अब्दुल नईम के द्वारा गंगा घाटों सहित शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी करने के बाद भी पुलिस और स्थानीय खुफिया इकाइयां सतर्कता नहीं बरत रही हैं। सोमवार की शाम एक बार फिर गंगा आरती के दौरान प्रतिबंध के बावजूद दशाश्वमेध घाट और आसपास ड्रोन कैमरा उड़ता दिखा तो मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पता लगा कि ड्रोन कैमरा थाइलैंड निवासी एक नागरिक का है। आननफानन में उसे पकड़कर दशाश्वमेध पुलिस चौकी लाया गया। एक टूरिस्ट गाइड की मदद से उससे बातचीत कर पुलिस ने लिखित माफीनामा लिया और फिर कैमरे से फोटो व वीडियो डिलीट कर छोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो अबे दशाश्वमेध घाट की जिस मढ़ी पर बैठ कर गंगा आरती देखे थे सोमवार की शाम वहां पर थाइलैंड निवासी ओस दाउत (45) बैठा हुआ था। गंगा आरती के दौरान आसमान में ड्रोन कैमरा उड़ता दिखा तो मौजूद लोगों में कानाफूसी शुरू हो गई। जानकारी पुलिस को हुई तो ड्रोन कैमरे से संबंधित व्यक्ति की खोजबीन शुरू हुई। पुलिस ने ओस दाउत को पकड़ा लेकिन उसे अंग्रेजी समझ में ही नहीं आ रही थी। एक गाइड को बातचीत के लिए लाया गया तो ओस दाउत ने बताया कि उसे ड्रोन कैमरा उड़ाने पर लगे प्रतिबंध की जानकारी नहीं थी। बताया कि दो दिन से नदेसर स्थित एक होटल में ठहरा हुआ है। पुलिस ने थाई नागरिक के पासपोर्ट और वीजा को चेक किया। इसके बाद नाम-पते सहित पूरे विवरण के साथ लिखित माफीनामा लेकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें