फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली। रविवार के मुकाबले सोमवार को प्रदूषण में कमी आई। सोमवार को काशी की तुलना में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और आगरा ज्यादा प्रदूषित शहर रहा। प्रदूषण की वजह से रविवार को दिल्ली में भारत और श्रीलंका के बीच क्रिकेट मैच रोकना पड़ा था। दिल्ली के प्रदूषण का असर वाराणसी समेत आसपास के इलाकों पर भी पड़ा। वाराणसी में दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषण रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सोमवार की शाम काशी का प्रदूषण का स्तर पीएम (2.5)-377 था। दिल्ली में पीएम (2.5)-384, आगरा में पीएम (2.5)-416, गाजियाबाद में पीएम (2.5)-476 और कानपुर में पीएम(2.5)-417 था। गाजियाबाद सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें