फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राहुल और सलमान को मारने वाले को 50 लाख का इनाम’

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फेसबुक पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गोली मारने की सुपारी देने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को गोली मारने वाले को 50 लाख का इनाम देने की बात कही गई है। शिवपुर थाना क्षेत्र के इंद्रपुर निवासी रौनक एवं जागरूक समाज संस्था के अध्यक्ष अरविंद सिंह चट्टान की फेसबुक वॉल पर ये दोनों पोस्ट दिखाई दीं तो जिले का पुलिस और प्रशासनिक अमला सकते में आ गया। खुफिया इकाइयों से अरविंद सिंह चट्टान के बारे में जानकारी जुटाकर पुलिस कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन

अरविंद सिंह चट्टान की फेसबुक प्रोफाइल पर उपलब्ध विवरण के अनुसार वह अन्ना आंदोलन से जुड़ा पूर्व पदयात्री और शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी रहा है। उसकी फेसबुक वॉल पर मंगलवार को पोस्ट किया गया- ‘राहुल गांधी को मारने वाले को सोपाडी दे रहा हु कौन हे जो गोली मार सके संपर्क करो...।’ इसके साथ ही फेसबुक वॉल पर एक और पोस्ट शेयर की गई कि ‘सलमान खान को गोली मारने वाले को पचास लाख का इनाम मेरी तरफ से...।’
सलमान खान वाली पोस्ट अरविंद की फेसबुक वॉल पर 26 जून को पोस्ट की गई और फिर 27 जून को उसे दोबारा शेयर भी किया गया। इसके साथ ही अरविंद की फेसबुक वॉल पर जाति और धर्म को लेकर अमर्यादित टिप्पणी वाली पोस्ट भी शेयर की गई। बुधवार की दोपहर एसएसपी नितिन तिवारी के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने कहा कि शिवपुर थानाध्यक्ष को आरोपी अरविंद सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को ताकीद की गई है कि सोशल मीडिया की सक्रियता से निगहबानी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें