नि शुल्क अघोर पीठ परिषद में लगाया गया शिविर
अघोरपीठ श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम पड़ाव की ओर से अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम के प्रांगण में निशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर लगाया गया। रविवार को शिविर में आश्रम के वैद्य रंजीत कुमार ने 15 बच्चों सहित 181 मिर्गी रोग से पीड़ित मरीजों को आयुर्वेदिक व फकीरी दवा दी।
श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम के दिशा-निर्देशन में रविवार को निशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर लगाया गया। वैद्य ने मरीजों को नशे से दूर रहने, परहेज करने और उचित खान-पान रखने संबंधी निर्देश भी दिए। अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम के वैद्य बैकुंठनाथ पांडेय ने भी मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव दिए। अभिभावकों के साथ एक दिन पूर्व ही आश्रम आए मरीजों और उनके सहयोगियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था संस्था की तरफ से निशुल्क की गई। शिविर का लाभ उठाने के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा देश के विभिन्न प्रांतों बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र एवं विदेश में नेपाल से मरीज आए थे। शिविर में आश्रम के पारस यादव, राजीव सिंह रानू, रोहित सिंह, आशुतोष मेहता, सिद्धार्थ सिंह उपस्थित थे।