वाराणसी। विमानों की उड़ानें रद्द होने का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा है। रविवार को वंदेभारत करीब ढाई घंटे की देरी से आ सकी। यह ट्रेन दोपहर 2 बजे आती है लेकिन शाम 4.30 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंच सकी।सामान्य दिनों में वाराणसी (कैंट) स्टेशन से नई दिल्ली के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस (22435) अपराह्न 3 बजे रवाना होती है, लेकिन रविवार को यह ट्रेन 2 घंटे 20 मिनट की देरी से रवाना हो सकी। यह ट्रेन शाम 5:20 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। वाराणसी से जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस भी दिल्ली देर से पहुंच सकी है। ब्यूरो
शाम को 12381 पूर्वा एक्सप्रेस भी 6.55 की जगह 7.36 बजे, यानी 41 मिनट देर से रवाना हुई।