फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : धन दोगुना करने के बहाने धोखाधड़ी करने वाली दो कंपनियों के 18 आरोपियों की होगी गिरफ्तारी, टीम गठित

Sat, 02 Oct 2021 09:47 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जांच में सामने आया कि 28 आरोपियों ने मिलकर लोगों की गाढ़ी कमाई लूटी है। इसमें दस आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यापारियों और गृहणियों को झांसा देकर धन दोगुना करने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली ऑसम और कासिटा कंपनी के निदेशक सहित 18 आरोपियों की गिरफ्तारी की कवायद तेज हो गई है। साल भर से फरार चल रहे इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसीपी कैंट के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गई हैं। दोनों कंपनियों के खिलाफ कैंट, शिवपुर, लालपुर-पांडेयपुर और सिगरा थाने में धोखाधड़ी के दस मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


जांच में सामने आया कि 28 आरोपियों ने मिलकर लोगों की गाढ़ी कमाई लूटी है। इसमें दस आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, अब 18 और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। एसीपी कैंट को निर्देशित किया गया है कि एक माह के अंदर कार्रवाई पूरी करें। पुलिस आयुक्त ने बताया कि ऑसम और कासिटा कंपनी के निदेशक से लेकर मैनेजर और अन्य एजेंटों ने व्यापारियों, महिलाओं, नौकरीपेशा लोगों को झांसे में रखकर पैसा लिया और गायब हो गए। 

विज्ञापन

कैंट, सिगरा और शिवपुर, लालपुर-पांडेयपुर थाने में वर्ष 2020 में मुकदमे दर्ज होना शुरू हुए। लंबित विवेचनाओं में इन कंपनियों के नाम सामने आने के बाद 18 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश देना शुरू कर दी है। अन्य थानों में भी दिखवाया जा रहा है कि इन कंपनियों के खिलाफ मुकदमे तो दर्ज नहीं है।

नेटवर्किंग के बहाने की धोखाधड़ी
दो कंपनियों ने नेटवर्किंग के तहत लोगों को लुभावने आफर देते हुए कंपनी में जोड़ा। किसी से 50 हजार तो किसी से दो लाख की रकम लेने के बाद मोबाइल और कार्यालय का पता बदल दिया। कंपनी के कुछ कर्मचारियों तक पीड़ित पहुंचे तो उन्हें धमकाया गया। अब पुलिस नए सिरे से जांच कराकर कार्रवाई के मूड में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें