फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस न देने पर थाने में उल्टा लटकाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना की रमना पुलिस चौकी प्रभारी बृजेश पांडेय के खिलाफ लालबहादुर पटेल ने 50 हजार रुपये घूस मांगने और न देने पर बर्बरता से पिटाई करने का आरोप लगाया है। प्रकरण की शिकायत जिला पुलिस के अधिकारियों के साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र भेज कर की गई है।
विज्ञापन

रमना निवासी लालबहादुर पटेल ने बताया कि गांव में गुरुवार को हुए जमीन विवाद के संबंध में उसे लंका थाना लाया गया था। थाने से छोड़ने के बदले में रमना चौकी प्रभारी ने उससे 50 हजार रुपये मांगा। रुपये न देने पर रात में थाने पर उसे उल्टा लटका दिया गया और रमना चौकी प्रभारी ने पिटाई की। शुक्रवार को यह प्रकरण लालबहादुर की फोटो के साथ ट्विटर सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर वायरल हुआ तो आला अधिकारियों ने जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सीओ भेलूपुर को जांच सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें