फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशाखोरी, दहेज प्रथा, जातिवाद के जहर को मिटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि संस्कार, आचार, व्यवहार और आहार से मारवाड़ी कभी नहीं बदले। यही उनकी विशिष्टता है। उनमें संवाद बाकी है। बुजुर्गों का आदर और सम्मान बाकी है। अपने परिवार, खानदान, समाज और देश को जोड़ने की परंपरा मारवाडि़यों में ही है। शनिवार को सनबीम वरुणा में आयोजित अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

मारवाड़ी सम्मेलन वाराणसी शाखा की ओर से आयोजित इस 25वें सम्मेलन में देश भर से आए मारवाड़ी समाज के प्रतिनिधियों से उपमुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि वे नशाखोरी, दहेज प्रथा और जातिवाद के जहर को मिटाएं। शादी समारोह में जहां मद्यपान की व्यवस्था हो, वहां अपनी आपत्ति और असहमति जताएं। कहा कि इसकी शुरुआत आप पहले अपने यहां से करें। इससे दूसरे समाज भी आपकी ओर आकर्षित होंगे क्योंकि मारवाड़ी समाज परिवर्तनकारी, दिशा देने वाला है, संपन्नता के भाव में जीता है लेकिन अपने धार्मिक भाव को नहीं भूलता। आह्वान किया कि आप संयुक्त परिवार की प्रणाली को बनाए रखें। अपनी संस्कृतियों और उपलब्धियों को जीएं। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय इस सम्मेलन में ये प्रस्ताव पारित किए जाने चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम शर्मा ने की। इस दौरान उमाशंकर अग्रवाल को उत्तर प्रदेश का प्रांतीय अध्यक्ष और ललित मोहन को महामंत्री निर्वाचित किया गया। इससे पहले दीपक माहेश्वरी ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। कार्यक्रम में संतोष सर्राफ, राम अवतार पोद्दार, शिवकुमार लोहिया, श्रीनारायण खेमका, अनिल अग्रवाल, अनिल के जाजोदिया, कमल नेपाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें