फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट से अंधरापुल तक तोड़े 50 से अधिक अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट से अंधरापुल के बीच बुधवार को नगर निगम प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर 50 से अधिक अतिक्रमण तोड़े गए। अभियान शुरू होते ही सड़क पर ठेला-खोमचा लगाने वालों, पटरी कब्जा कर दुकान लगाने वालों में हड़कंप मच गया और वे अपने सामान समेटकर इधर-उधर भाग निकले।
विज्ञापन

फ्लाईओवर हादसे के बाद कैंट-लहरतारा मार्ग पर आवागमन ठप है। इससे कैंट से अंधरापुल सहित अन्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से रोजाना जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सड़कों पर अतिक्रमण से स्थिति और गंभीर हो जा रही है। इसके मद्देनजर बुधवार जेसीबी के साथ पहुंचे नगर निगम के दस्ते ने कैंट की तरफ से कार्रवाई शुरू की। सड़क और पटरियों पर किए गए अतिक्रमणों को तोड़ते हुए जेसीबी अंधरापुल की तरफ बढ़ी। कार्रवाई के दौरान कैंट से अंधरापुल के बीच जाम की स्थिति रही। यहां मंगलवार को भी नगर निगम ने अतिक्रमणों के विरुद्ध कार्रवाई की थी। निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि दो दिन पहले ही सभी अतिक्रमणकारियों को सूचना दी गई थी। उनसे अपील की गई थी कि वे सड़क-पटरियां खाली कर दें। इसके बाद भी जिन्होंने अपने अतिक्रमण नहीं हटाए, उनके विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। दोबारा अतिक्रमण न होने पाए, इसके लिए पुलिस की निगरानी सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें