फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा बांसफाटक का शिवलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बांसफाटक पर स्थित भवन में हो रही खुदाई में निकले शिवलिंग का अरघा शनिवार की शाम बाहर आ गया। मुहल्ले के कुछ लोगों ने पहुंच कर शिविलिंग की पूजा भी की। अभी दो दिन तक वहां खुदाई की जाएगी, ताकि शिवलिंग के पूरे स्वरूप को बाहर लाया जा सके। मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी ने शिवलिंग को संरक्षित करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि मलबा हटाने के बाद आम दर्शनार्थियों के लिए परिसर को खोला जाएगा, ताकि श्रद्धालु दर्शन -पूजन कर सकें।
विज्ञापन

भार्गव कटरे में करीब 11 फीट तक खुदाई के बाद अब शिवलिंग का अरघा भी बाहर आ गया है। शनिवार को भी मजदूरों ने वहां खुदाई जारी रखी। अभी दो दिन खुदाई चलती रहेगी। इसके बाद मलबे को हटाया जाएगा। सीईओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि भार्गव कटरे में मिले प्राचीन शिवलिंग को उसी स्थान पर सहेजा जाएगा। वहां साफ-सफाई कराने के बाद पूजा-पाठ के योग्य परिसर को बनाया जाएगा, ताकि आम श्रद्धालु वहां पूजा-अभिषेक कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें