फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रक से 17 क्विंटल गांजा बरामद, बॉडी के नीचे छुपाकर ले जाया जा रहा जौनपुर 

Fri, 15 Jan 2021 12:12 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने डाफी टोल प्लाजा के समीप से एक ट्रक से 17 क्विंटल गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा को जौनपुर के सतहरिया इंडस्ट्रियल एरिया के पास पहुंचाना था। इसके बाद जौनपुर से दिल्ली और हरियाणा भेजा जाता। गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी शिनाख्त मुरादाबाद के मूंढापांडे के कासिम और जमशेदपुर के परसोडीह के रवि के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


डीआरआई ने बीती 11 जनवरी को राजातालाब से एक ट्रक से 38.5 क्विंटल गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर डीआरआई और कस्टम विभाग की टीम ने फिर सुरागकशी शुरू की। मुखबिरों की सूचना के आधार पर डाफी टोल प्लाजा के समीप एक ट्रक को रुकवा कर उसकी तलाशी ली गई।

ट्रक की बॉडी के नीचे एक बॉक्स बना कर ढाई करोड़ रुपये मूल्य का 17 क्विंटल गांजा छुपाया गया था और उसका द्वार ड्राइवर की केबिन में खुलता था। ट्रक में गांजा आंध्रप्रदेश के भद्राचलम में लोड किया गया था और जौनपुर के सतहरिया इंडस्ट्रियल एरिया में एक गोदाम में उसे उतारा जाता। फिर इसे अलग-अलग खेप में दिल्ली और हरियाणा पहुंचाया जाता।
विज्ञापन


डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। यह पता लगाया जा रहा है कि जौनपुर और प्रयागराज में गांजा तस्करी से जुड़े हुए लोग कौन हैं। जल्द ही सभी के खिलाफ ठोस साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें