फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी के वाहन को टक्कर मारने वाली कार मालिक के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर (वाराणसी)। रायबरेली के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह की गाड़ी में कार से टक्कर मारने के आरोपी सगुनहा निवासी संजय दूबे और अज्ञात के खिलाफ फूलपुर थाने में बाबतपुर चौकी प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर, शराब पीकर हंगामा करने के आरोपी सिपाही सुरेश यादव और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोपी बाबतपुर पुलिस चौकी के सिपाही तबरेज को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह अपने परिवार के लोगों के साथ सोमवार की रात काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन-पूजन करने जा रहे थे। आरोप है कि बाबतपुर पुलिस चौकी के सामने एमएलसी के वाहन पर एक कार ने टक्कर मार दी। उस कार में सादे कपड़े में बाबतपुर पुलिस चौकी का सिपाही सुरेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे। एमएलसी के गनर ने तो आपत्ति जताई तो सुरेश और अन्य ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान बाबतपुर पुलिस चौकी पर मौजूद सिपाही मदद के लिए आगे नहीं आए तो नाराज होकर सड़क पर धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर फूलपुर थानाध्यक्ष प्रशिक्षु आईपीएस डॉ. कौस्तुभ ने एमएलसी को कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। घटना को लेकर एमएलसी या उनके गनर की ओर से तहरीर नहीं दी गई तो चौकी प्रभारी की तहरीर पर कार मालिक व उसे चला रहे संजय दूबे और अज्ञात के खिलाफ सड़क हादसे का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ ही सिपाही सुरेश यादव का मेडिकल मुआयना कराया गया। इस संबंध में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने अपनी ओर से कार मालिक और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हंगामा करने के आरोपी सिपाही और बाबतपुर पुलिस चौकी पर निगरानी कर रहे सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें