फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात सड़क पर निकला प्रशासनिक अमला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश के बाद मंगलवार की देर रात पूरा प्रशासनिक अमला सड़क पर उतर गया। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र और नगर आयुक्त डा. नितिन बंसल सहित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ अंधरापुल से रथयात्रा तक पैदल चलकर बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान अंधरापुल पर सड़क निर्माण कार्य को देखा। पीडब्ल्यूडी को खाली पटरियों पर काम कराने को कहा। मलदहिया चौराहे पर सड़क के बीच बिजली के खंभे देखकर विभागीय अधिकारियों को मौके पर तलब किया। खंभे तत्काल हटाने को कहा। मरी माता मंदिर के पास सड़क वाइंडिंग सही तरीके से नहीं होने पर नाराजगी जताई। सड़क किनारे इंटरलाकिंग कराने को कहा। फातमान रोड पर गिट्टी गिराने से लगने वाले जाम की जानकारी पर तत्काल गिट्टी हटाने और कच्ची पटरियों पर इंटरलाकिंग कराने का निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिया। रथयात्रा चौराहे पर गेल के काम के बाद सड़क की मरम्मत नहीं होने पर नाराजगी जताई।
शास्त्री मार्केट के बारामदे का अतिक्रमण हटवाए वीडीए
कमिश्नर ने सिगरा साजन के सामने शास्त्री मार्केट के व्यवसायिक कांप्लेक्स का निरीक्षण किया। यहां पैदल चलने वाले बारामदे को कब्जा कर दुकान बनाने वालों को नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर फुटपाथ बनाने का निर्देश वीडीए को दिया। जो अतिक्रमण दुकानदार नहीं हटाते हैं तो उनका अतिक्रमण वीडीए हटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें