फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र-मंत्र के बहाने युवती से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के आदमपुर थाना क्षेत्र के गायघाट इलाके में खुद को तांत्रिक बताने वाले एक शख्स ने शनिवार को एक युवती को झांसा देकर उसके साथ छेड़खानी की। उसने पहले आंखें बंद कर युवती को साधना में लीन होने को कहा। युवती ने उसके कहे मुताबिक आंखें बंद कीं तो वह उसके साथ छेड़खानी पर उतर आया। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी तांत्रिक रंगनाथ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक रंगनाथ पर पहले भी ऐसे आरोप लग चुके हैं।
विज्ञापन

युवती आदमपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। मूलत: कोनिया का निवासी रंगनाथ मिश्रा गायघाट इलाके में रहकर तंत्र-मंत्र का काम करता था। शादी तय न हो पाने से परेशान युवती को उसने तंत्र विद्या से पूजा-पाठ के लिए गायघाट स्थित अपने ठिकाने पर बुलाया। युवती के मुताबिक तांत्रिक ने उसे आंख बंद करके साधना करने को कहा। जब युवती ने आंखें बंद कीं तो आरोपी उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवती किसी प्रकार वहां से बचकर अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर आदमपुर राजीव सिंह ने बताया कि मूल रूप से कोनिया इलाके में रहने वाला रंगनाथ मिश्रा गायघाट के कामेश्वर महादेव इलाके में तंत्र-मंत्र से पूजा-पाठ कराता है। उस पर पहले भी महिलाओं के साथ छेड़खानी के आरोप लग चुके हैं। उसे गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें