ज्ञानपुर (भदोही)। ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले मांगो के समर्थन में जिले के सेक्रेटरी और वीडीओ ने शनिवार को विकास भवन पर धरना देकर आवाज बुलंद की। सभी ने सामूहिक उपवास रहकर विरोध दर्ज कराया।अंत में डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। विकास भवन पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दो महीने से सेक्रेटरी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। 12 अप्रैल को सीएम को ज्ञापन सौंपा गया। 16 से 25 मई तक सांसदों और विधायकों को पत्रक दिया गया। उसके बाद 28 से 30 मई तक ब्लॉकों पर विरोध दर्ज कराया गया। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को उपवास रखकर शासन के खिलाफ आवाज उठाई गई। सरकार की ओर से उनकी मांगो पर ध्यान नहीं दिया गया तो प्रदेश भर में सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर संतोष कुमार सिंह, धर्मराज यादव, प्रदीप बिंद, जय प्रकाश मिश्र, प्रदीप सुमन, अनिल श्रीवास्तव, संजय दूबे, गणेश राय, अजीत सिंह, नीतू शुक्ला, सारिका मौर्य, अजय पांडेय, अरूण, रामआसरे, गुलपत राम आदि रहे।