फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: भाड़े पर हत्या करने वाले 215 शूटरों की कुंडली खंगालेंगे 16 थानेदार, लापरवाही पर छुट्टी भी तय

Wed, 06 Oct 2021 09:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पुलिस आयुक्त के अनुसार अभी हत्या 302 मामले में शूटरों को चिन्हित किया गया है, इसके बाद हत्या के प्रयास 307 में भी शूटरों की अलग से पहचान कराई जाएगी। 
विज्ञापन
कैंप कार्यालय में बैठक करते पुलिस आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाड़े पर हत्या करने वाले शूटरों की लिस्ट कमिश्नरेट पुलिस ने खंगालनी शुरू कर दी है। एक दशक से अब तक कमिश्नरेट में 215 शूटर थाना वार चिन्हित हुए हैं। सर्वाधिक शूटर कैंट थाना क्षेत्र में है। इन शूटरों की वर्तमान में लोकेशन क्या है, कितने जेल में है तो कितने जमानत पर बाहर घूम रहे हैं। यह सब कुंडली थानेदार खंगालेंगे। पुलिस आयुक्त ने इसके लिए सभी 16 थानेदारों को टास्क दिया है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर थानेदारों की छुट्टी भी तय है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि शूटरों ने घटना भले ही कहीं और की हो लेकिन जिस इलाके में रह रहे हैं, उसी थाना क्षेत्र से उनकी पहचान होगी। इस तरह देखे तो कैंट थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 45 शूटर चिन्हित हुए हैं। कोतवाली व चौक में 22-22, सारनाथ में 17, लंका और सिगरा में 14-14, शिवपुर में 13, जैतपुरा में 12, चेतगंज में नौ, लालपुर में आठ, मंडुवाडीह में सात, दशाश्वमेध में छह, आदमपुर, रामनगर और लक्सा में चार-चार शूटर चिन्हित हुए हैं। 

पुलिस आयुक्त के अनुसार अभी हत्या 302 मामले में शूटरों को चिन्हित किया गया है, इसके बाद हत्या के प्रयास 307 में भी शूटरों की अलग से पहचान कराई जाएगी। इन शूटरों की निगरानी करने और इनके बारे में पूरी जानकारी रखने के लिए सभी थानेदारों को निर्देशित किया गया है। एडीसीपी और एसीपी समय-समय पर इसकी पड़ताल करते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने थानेदारों के कसे पेंच

बैठक में मौजूद थानेदार। - फोटो : अमर उजाला
कैंप कार्यालय पर बुधवार को बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर थानेदारों के पेंच कसे। समीक्षा बैठक करते हुए पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कहा कि महत्वपूर्ण मामलों में वांछितों की गिरफ्तारी हर हाल में हो। घटना की सूचना मिलने पर थानेदार या चौकी इंचार्ज समय से मौके पर पहुंचे।

इसके साथ ही निर्देशित किया कि सराय एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस आदि की सूची वैधता अवधि के साथ संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए औचक निरीक्षण करें। बैठक में डीसीपी काशी अमित कुमार, डीसीपी जोन विक्रांत वीर, एडीसीपी मुख्यालय आदित्य लांग्हें, एडीसीपी काशी राजेश कुमार पांडेय, एसीपी चेतगंज अनिरूद्ध कुमार, एसीपी सारनाथ संतोष कुमार सहित अन्य थाना प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें