फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: CMO के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक समेत 16 कर्मी, वेतन रोकने का निर्देश

Fri, 28 Oct 2022 08:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने शुक्रवार को वाराणसी के सीएचसी आराजी लाइन, चौकाघाट और अतिरिक्त पीएचसी मिर्जामुराद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सक समेत 16 कर्मचारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। 
विज्ञापन
सीएचसी आराजी लाइन में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानते सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संदीप चौधरी ने शुक्रवार को सीएचसी आराजी लाइन, चौकाघाट व अतिरिक्त पीएचसी मिर्जामुराद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। सबसे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अराजीलाइन पहुंचे। निरीक्षण के समय सभी चिकित्साधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन


हालांकि उपस्थिति रजिस्टर की जांच के दौरान डॉ. अभिषेक कुमार सिंह चिकित्साधिकारी, डॉ. अनामिका एलएमओ, डॉ. रिति सिंह एलएमओ, चंदन प्रसाद एलटी, बाबूलाल एक्सरे टेक्नीशियन, हरिशंकर ईओ, डीपी सिंह चीफ फार्मासिस्ट और राजेंद्र प्रसाद फार्मासिस्ट 10 अक्तूबर से अनुपस्थित पाए गए।

अनुपस्थित कर्मियों से जवाब तलब
इसी तरह आरबीएस के डॉ. बलवंत सिंह, डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. मन्नू पटेल, डॉ. शालिनी मलिक, स्टाफ नर्स रामू सिंह, आई असिस्टेंट देवेंद्र तिवारी, फार्मासिस्ट तथा राजू सेठ एलटी, विशाल कुमार सिंह ओटी टेक्नीशियन अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मियों के वेतन रोकने के साथ उन्होंने उनसे जवाब तलब किया।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान संविदाकर्मी नीलम कुमारी, एएनएम प्रीति कुमारी, स्टाफ नर्स पूनम, वंदना के कार्यो की प्रगति रिपोर्ट असंतोषजनक मिली। सीएमओ ने केंद्र के अधीक्षक को निर्देश दिया कि चिकित्सालय के वार्ड के सभी स्टूल, बेसिन और बेडशीट को साफ सुथरा रखा जाए। किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का कोई भी अवकाश जब तक सक्षम अधिकारी द्वारा स्वीकृत नहीं कराया जाएगा तब तक अवकाश माना नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन

एएनएम को कड़ी चेतावनी

सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जामुराद का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सभी चिकित्साधिकारी व कर्मचारी उपस्थिति रहे। चिकित्सालय एवं परिसर की साफ-सफाई व पेयजल की व्यवस्था असंतोषजनक रही। निरीक्षण के दौरान पता चला कि एएनएम सेंटर समय से नहीं खुलता है। इसके लिए एएनएम को कड़ी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें