वाराणसी। मशहूर बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में काशी आए हैं। शुक्रवार को दोनों ने नौका विहार का आनंद लने के साथ चेतसिंह घाट पर लोकेशन की तैयारी देखी। दोनों नाव से राजघाट तक गए और दूर से गंगा आरती देखी। अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग शनिवार से शुरू हो रही है। जिसका सेट तैयार हो चुका है।
फिल्म की ज्यादातर शूटिंग रामनगर फ ोर्ट में होनी है। कुछ सीन चेतसिंह किला में भी फिल्माया जाएगा। वहीं, रणबीर और आलिया के रीयल लाइफ अफेयर की खबरों के बीच पहली बार रील लाइफ में एक साथ आने का दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ की पिछले क ाफी समय से शूटिंग चल रही है। अब इस फि ल्म की शूटिंग बनारस में होनी है। शूटिंग शेड्यूल कितने दिन का है यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन चर्चा है कि शूटिंग कई दिन तक चलेगी। फि ल्म का सेट पहले ही रामनगर फ ोर्ट में तैयार हो चुका है। पहले इस फि ल्म की शूटिंग 28 मई से होनी थी लेकिन अब इसकी शूटिंग 31 मई से शुरू होगी और तब तक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बनारस में रहेंगे। शूटिंग के लिए अभिनेत्री मौनी रॉय भी शहर आ सकती हैं।