फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में मिली गड़बड़ी तो होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में शासनादेश की अवहेलना और विज्ञान संकाय की छात्राओं से मनमानी शुल्क उगाही पर सीएम ने गंभीर रुख अख्तियार किया है। शुल्क रसीद के अवलोकन के बाद सीएम ने कहा कि यदि जांच में सही पाया गया तो महाविद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के कर्मचारी कल्याण समिति के महासचिव अरविंद पांडेय ने बताया कि उनके नेतृत्व में कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने पहुंचा था। उन्होंने कर्मचारियों के वेतन के संबंध में शासन द्वारा निर्गत आदेशों की अवहेलना एवं स्नातक विज्ञान संकाय की छात्राओं से मनमाने शुल्क उगाही के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान सत्र 2019 में भी प्राचार्य एवं प्रबंधक द्वारा बीएससी में दो हजार, एमएससी में 2340 औश्र सरकारी एडेड कोर्स बीए एवं एम में बिना सरकारी अनुमति के 445 रुपये प्रति छात्रा की शुल्क वृद्धि कर दी गई है। समिति के अध्यक्ष बब्बन तिवारी ने बताया कि विज्ञान संकाय को स्थायी मान्यता 1996 में प्राप्त हुई। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने छात्राओं के शुल्क का निर्धारित 75 प्रतिशत अंश वेतन संदाय में भेजने का निर्देश दिया है, इसका भी पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें