वाराणसी। स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता कार्यक्रमों का असर दिखने लगा है। जिले के नशा उन्मूलन केंद्र पर दो महीने में ही ऐसे 400 लोग पहुंचे हैं, जिन्होंने नशा छोड़ने का संकल्प लिया। जिसमें 18 से 40 साल वालों की संख्या अधिक है।
हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल का विषय तंबाकू और फेफड़ों का स्वास्थ्य रखा गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाकर लोगों को फेफड़े पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया जा रहा है।
तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला सलाहकार डॉ. सौरभ सिंह के मुताबिक मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा स्थित नशा उन्मूलन केंद्र में पिछले साल अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक 7000 लोगों ने तंबाकू छोड़ने का संकल्प लिया। इसमें 600 ऐसे लोग हैं, जो फालोअप में है। पिछले साल तो 92 लोगों ने तंबाकू छोड़ दिया। इस साल दो महीने में 400 लोगों ने पंजीकरण कराया।