फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के साथ वाराणसी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एयरपोर्ट पर सोना पकड़े जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गुरुवार को 85 ग्राम सोने के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया। बैंकाक से वाराणसी आया देवरिया कायात्री बच्चों के पैंट में सोने की बटन छिपाकर ले जा रहा था। शक होने पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। सोना जब्त कर यात्री को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

बैंकाक से वाराणसी आने वाले इंडिगो के विमान 6ई98 से देवरिया निवासी मनोज कुमार शर्मा (30) वाराणसी पहुंचा। उसने बैग में रखी बच्चों की जींस में सोने का बटन लगवा रखा था। सोने के ऊपर सिल्वर कलर का पॉलिश कराया था। यात्री के वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने पर कस्टम अधिकारियाें को शक हुआ तो उन्होंने जांच की पर कुछ नहीं मिला पर एक्सरे मशीन में सोना पकड़ में आ गया। जांच में बार बार मशीन सोना होने का इशारा करती रही। उसे रोककर सभी यात्रियों को जाने दिया गया। बाद में जांच से पता चला कि बच्चों के जींस में लगे बटन सोने के हैं। सभी बटन निकलवाए गए। सोना जब्त कर कागजी कार्रवाई के बाद यात्री को छोड़ दिया। सोने की मात्रा 20 लाख से कम होने पर यात्री को नियमत: हिरासत में नहीं लिया जाता। सोने की अनुमानित कीमत दो लाख 78 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें