फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो, कार और ट्रक से 232 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब की खेप लंका और रोहनिया पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में जब्त की गई है। दोनों थानों की पुलिस ने स्कार्पियो, कार और ट्रक से 232 पेटी शराब बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की शिनाख्त राजस्थान के नागौर जिले के सिरसी के सूरज्ञानमल मीना व सीकर जिले के खाचरियावास के मुकेया ऐचरा और बिहार के बक्सर जिले के पुरैनी कला के ओमप्रकाश सिंह व चरित्रवन के सुशील कुमार पांडेय के तौर पर की गई है। स्कार्पियो, कार और ट्रक के साथ बरामद शराब जब्त कर चारों आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि लंका इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी गुरुवार की रात डाफी टोल प्लाजा के समीप वाहन चेक कर रहे थे। इस दौरान रामनगर की ओर जा रही एक स्कार्पियो और कार को रुकवाया गया तो दोनों वाहनों से 60 पेटी शराब बरामद हुई। पूछताछ में दोनों वाहनों के चालकों ने बताया वो इलाहाबाद के हंडिया से शराब लेकर बक्सर जा रहे थे। दोनों वाहनों के नंबर प्लेट फर्जी मिले और चालक कागजात नहीं दिखा सके। वहीं, एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर रोहनिया परशुराम त्रिपाठी गुरुवार की रात लठिया चौराहा के समीप वाहन चेक कर रहे थे। इस दौरान राजस्थान के रजिस्ट्रेशन नंबर वाले एक ट्रक को रुकवा कर चेक किया गया तो उसमें से गेहूं के डंठल की बोरियों के नीचे से 172 पेटी शराब बरामद हुई। ट्रक का नंबर प्लेट फर्जी पाया गया और चालक कागजात नहीं दिखा सका। चालक ने बताया कि वो शराब की खेप लेकर हरियाणा से बक्सर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें