फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट ने की शराब की दुकानों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शासन के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एवं चारो एसीएम ने शहर में चल रही शराब की दुकानों की जांच की। शिकायत थी कि कुछ दुकानें ऐसी हैं जिनको लाइसेंस किसी दूसरे स्थान का दिया गया है और वह चल कहीं और रही हैं। कुछ दुकानों की रात दस बजे के बाद भी चलने की शिकायतें थी। डीएम योगेश्वर राम मिश्र के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट डा. विश्राम, एसीएम प्रथम सुशील कुमार गौड़, एसीएम द्वितीय अंजनी सिंह, एसीएम तृतीय जगदंबा प्रसाद और प्रभारी एसीएम चतुर्थ मनोज कुमार सागर ने अपने-अपने क्षेत्रों में देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों की जांच की।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट डा. विश्राम आदमपुर जोन में पड़ने वाले शराब ठेकों का निरीक्षण किया। इस दौरान गोलगड्डा और कोनिया स्थित देसी शराब ठेके पर ओवर रेटिंग समेत कई अनियमितता पाई गईं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि चिह्नित शराब ठेकों पर जो कमियां पाई गई हैं उनके अनुज्ञापियों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा। प्रह्लाद घाट स्थित देशी शराब ठेके के अंदर बिना अनुमति के लोग शराब पीते हुए मिले। नवापुरा में भी अंग्रेजी शराब के ठेके पर बिना अनुमोदन के काम करते हुए सेल्समैन को पकड़ा गया। जांच के बाद सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। देर शाम तक कुछ अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट डीएम को दे दी थी जबकि कुछ अधिकारी गुरुवार की सुबह पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें