फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे नंबर पाने वाले ही बनेंगे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के केंद्र निर्धारण में किसी की भी नहीं चलेगी। आनलाइन केंद्र निर्धारण होने के कारण सबसे ज्यादा नंबर पाने वाले विद्यालयों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। कम नंबर वाले शहर के अच्छे स्कूल भी केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय सचिव सतीश सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आनलाइन केंद्र निर्धारण के कारण बहुत से अच्छे विद्यालय भी केंद्र की दौड़ से बाहर हो सकते हैं। केंद्र निर्धारण में किसी भी तरह का दबाव व रसूख काम नहीं करेगा। स्कूलों को बेहतर अंक मिलने पर ही उन्हें केंद्र बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार की देर रात तक केंद्रों की सूची अपलोड कर दी जाएगी। जिला समिति से अनुमोदन मिलने के बाद ही केंद्र निर्धारण पर अंतिम मुहर लगेगी।
जिले में 30 राजकीय और 116 एडेड विद्यालय हैं। 31 अक्तूबर तक सभी विद्यालयों की आधारभूत संरचनाओं की जानकारी ऑनलाइन की गई है। वहीं केंद्र निर्धारण के लिए सचिव समेत सभी क्षेत्रीय सचिवों की कार्यशाला भी आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें