फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर की समस्याओं से परेशान काशीवासी, प्रधानमंत्री मोदी से निजात दिलाने की लगाई गुहार

Sat, 02 Mar 2019 01:50 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी शहर में सीवर की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है। हालत यह है कि स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों से गुहार लगाकर जनता थक चुकी है। ऐसे में बनारस की जनता ने अपने सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीवर की समस्या को दूर करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


छह महीने से सीवर की समस्या को झेल रहे जलालीपुरा वार्ड के निवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेल भेजा है। मेल के माध्यम से उन्होंने समस्या को दूर करने के लिए स्थानीय प्रशासन को निर्देश देने की गुजारिश की है। शहर दक्षिणी के जलालीपुरा वार्ड नंबर 39 में छह महीने से सीवर ओवरफ्लो कर रहा है।

इसके कारण गलियों में लोगों का गुजरना दुश्वार हो गया है। सीवर बहने के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय नागरिक अब्दुल मलिक अंसारी ने इस मामले में काशी के सांसद व पीएम, सीएम, राज्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने मेल में लिखा है कि मोहल्ले में डायरिया और टायफायड फैलने की आशंका है। शिकायत के बाद भी नगर निगम की ओर से सफाई की व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने अपने सांसद से समस्या को दूर करने के लिए निवेदन किया है।
 
विज्ञापन

महमूरगंज फ्लाईओवर के पास क्षतिग्रस्त सीवर लाइन के पास युवा जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। पिछले छह महीने से महमूरगंज फ्लाईओवर के किनारे सीवर का चेंबर क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर ही सीवर ओवरफ्लो करके बह रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

इसकी जानकारी क्षेत्रीय पार्षद, विधायक, महापौर, जलकल महाप्रबंधक एवं नगर आयुक्त को दी गई, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो सका। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विकास चंद्र तिवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि 12 घंटे के अंदर क्षतिग्रस्त चेंबर और सीवर ओवरफ्लो की समस्या को दूर नहीं किया गया तो अनशन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों की होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें