फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन में दिखेगा स्विस काटेज और छोटे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जनवरी महीने में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में स्विस काटेज और अत्याधुनिक छोटे वाहन की व्यवस्था की जाएगी। इन कॉटेज में प्रवासियों को रुकवाने और छोटे वाहनों से उन्हें लाने-ले जाने में उपयोग किया जाएगा। सम्मेलन स्थल का चयन होते ही स्विस काटेज की तैयारियां शुरू कर दी जाएगी। 11 मई को विदेश मंत्रालय और प्रदेश सरकार की टीम वाराणसी में इस सम्मेलन के लिए प्रस्तावित स्थानों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर लखनऊ में बैठक के बाद प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई है। इसमें उन्हें रुकवाने और सम्मेलन स्थल में घुमाने के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। इसमें प्रवासियों को रुकवाने के लिए बास के कमरे (स्विस काटेज) और टू सीटर वाहन के लिए अधिकारी दिल्ली की एजेंसियों से संपर्क कर रहे हैं। इसके अलावा सम्मेलन में आय के स्रोत बनाने की योजना बनाई जा रही है। इसमें शामिल होने वालों के लिए शुल्क भी निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए विदेश मंत्रालय से बैठक के बाद निर्णय होगा। मंगलवार को लखनऊ में राज्यमंत्री स्वाति सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर योजना तैयार कर ली गई है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि स्थान चयन के बाद आगे की तैयारियां शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें