फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतगंज, चौकाघाट इलाके में बिजली-पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। तेलियाबाग, चौकाघाट के कई मुहल्लों के साथ ही सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में बिजली-पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। मंगलवार से ही बाधित चल रही बिजली आपूर्ति जब बुधवार दोपहर तक बहाल नहीं हुई तो छात्रों ने बुधवार को चौकाघाट बिजली उपकेंद्र के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह समझाबुझाकर मामला शांत कराया। जल्द ही स्थिति न सुधरने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। कालोनियों की बिजली दोपहर में लेकिन विश्वविद्यालय परिसर की शाम 7 बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था ध्वस्त होने का असर रहा कि छात्रों को पानी के लिए तरसना पड़ा। किसी तरह दूसरी जगहों से पानी भर कर लाना पड़ा। जेनरेटर से कुछ देर तक बिजली दी गई, लेकिन समस्या से पूरी तरह जब निजात नहीं मिल सका तो बुधवार शाम 4 बजे छात्रसंघ के पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों, छात्र नेताओं ने चौकाघाट उपकेंद्र के सामने पहुंचकर रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उधर सड़क जाम होने से करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ चेतगंज सत्येंद्र तिवारी, इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और बातचीत कर किसी तरह जाम समाप्त कराया। कटौती की जब पड़ताल की गई तो पता चला कि छावनी क्षेत्र में अंडर ग्राउंड केबिल क्षतिग्रस्त होने के चलते तेलियाबाग व चौकाघाट क्षेत्र में यह समस्या आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें