फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा ‘काशी यात्रा’ का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘काशी यात्रा’ का सफर गुरुवार से शुरू हो जाएगा। 21 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्घाटन गुरुवार की शाम छह बजे स्वतंत्रता भवन में होगा। फिर सांस्कृतिक सफर की शुरुआत काव्य मंजरी के साथ होगी। इसमें नामीगिरामी रचनाकर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 21 जनवरी को गायक एवं संगीतकार अमित त्रिवेदी की म्यूजिकल नाइट की अलमस्ती के साथ महोत्सव का सफर विराम लेगा।
विज्ञापन

आईआईटी परिसर में सांस्कृतिक उत्सव की तैयारियां बुधवार को जोरों पर रहीं। छात्र-छात्राओं में आयोजन को लेकर खासा उत्साह नजर आया। रिहर्सल का दौर जारी रहा। आयोजन में आईआईटी बीएचयू, मुंबई सहित देश की 30 आईआईटी के अलावा तकनीकी संस्थानों से दो हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। 19 जनवरी को नाट्य मंचन, नृत्य-संगीत और लाइव स्केचिंग, 20 जनवरी को सुमित आनंद की कॉमेडी, रंगमंच, बैटिल ऑफ बैंड्स, फाइन आर्ट्स, नृत्य कार्यशाला की धूम मचेगी। 21 को संगीतकार अमित त्रिवेदी की म्यूजिकल नाइट्स खास होगी। उद्घाटन के मौके पर आयोजित काव्य मंजरी में मेरठ से पॉपुलर मेरठी, हरदोई से सर्वेश अस्थाना, प्रतापगढ़ से भुवन मोहिनी, अलीगढ़ से विष्णु सक्सेना के अलावा अभय निर्भीक अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें