फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणी कैंपस में खुलेगा बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर खोले जाने की तैयारी चल रही है। इसके बाद छात्रों को रोजगार की तलाश करने के बजाय रोजगार का सृजन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा कैंपस में वाईफाई सुविधा का अवसर भी विद्यार्थियों को मुहैया कराया जाएगा। बुधवार को बीएचयू कैंपस के सूचना जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दक्षिणी परिसर के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. साकेत कुशवाहा ने उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रो. कुशवाहा ने बताया कि कृषि विज्ञान संस्थान के तहत पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। 16 विभागों वाले इस संकाय में पशुधन विकास और पशुधन प्रबंधन की दिशा में शोध को नया आयाम मिलेगा। बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर के बारे में बताया कि उद्यमिता विकास से जुड़े इस केन्द्र के माध्यम से उद्यमी बनने की चाहत रखने वाले छात्र-छात्राओं को शिक्षकों एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों की सहायता से मदद प्रदान की जायेगी। यह केन्द्र स्टार्ट अप इंडिया मिशन के तहत संचालित होगा। छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सुविधा के दृष्टिकोण वाई-फ ाई कियोस्क स्थापित किए जाएंगे। विशेष कार्याधिकारी प्रो. ओपी सिंह ने कहा कि शीघ्र ही दक्षिणी परिसर में प्राकृतिक चिकित्सा नेचुरोपैथी एवं योग चिकित्सा केंद्र की शुरूआत होने वाली है। परिसर में जैव विविधता पार्क की स्थापना की जाएगी, जहां प्राकृतिक चिकित्सकीय गुणों से युक्त विविध जड़ी.बूटियों को उगाया जायेगा। प्रेसवार्ता में बताया गया कि सोनभद्र में सलखन नामक स्थान पर स्थित विश्व के सबसे बड़े जीवाश्म स्थल को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने की योजना पर भी दक्षिणी परिसर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें