फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल की गिरफ्तारी के लिए सीओ के नेतृत्व में तीन टीमें कर रहीं छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए सीओ भेलूपुर के नेतृत्व में तीन थानेदारों की टीमें गाजीपुर और मऊ जिले में छापेमारी कर रही हैं। वहीं, इंस्पेक्टर लंका के अनुरोध पर अदालत ने अतुल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। पुलिस अतुल के करीबियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है।
विज्ञापन

मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी और गाजीपुर के भांवरकोल थाना के बीरपुर निवासी अतुल राय के खिलाफ बुधवार रात लंका थाने में यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा की तहरीर पर दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराने के साथ ही पुलिस अतुल की तलाश में जुटी है। गुरुवार से शुक्रवार देर शाम तक गाजीपुर और मऊ जिले में स्थित अतुल के कई ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें निरंतर छापेमारी कर रही हैं। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।
सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे को लेकर फेसबुक पर एक-दूसरे पर आरोप लगाने और सफाई देने का दौर जारी है। पीड़िता अपने फेसबुक एकाउंट के माध्यम से आरोपी से जानमाल की सुरक्षा और अतुल के खिलाफ ठोस कार्रवाई की गुहार लगा रही है। वहीं, अतुल राय समर्थक मुकदमे को साजिश बता रहे हैं। उन्होंने पीड़िता और भाजपा की एक महिला पदाधिकारी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और लिखा कि अतुल को झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

मायावती ने अतुल राय के खिलाफ कार्रवाई को सत्ता का दुरुपयोग करार दिया है। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी का बचाव भी किया है। मायावती ने एक ट्वीट में कहा कि बीएसपी महिलाओं का सम्मान करती है, लेकिन चुनाव के समय बीजेपी सत्ता का दुरुपयोग कर बीएसपी को बदनाम करने पर तुली हुई है। घोसी में पार्टी प्रत्याशी अतुल राय के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है। उन्होंने इसे बीजेपी का घिनौना हथकंडा करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें