मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में बीएसए ने मड़िहान के घुमचिया प्राथमिक विद्यालय के शिक्षामित्र को शुक्रवार को नोटिस जारी कर तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षामित्र बृजेश तिवारी उर्फ श्याम सोशल मीडिया पर लगातार पीएम पर अभद्र टिप्पणी कर रहा था। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी को इसकी कई शिकायतें मिली। बीएसए ने पड़ताल की शिकायतें सही मिलीं। इस पर उन्होंने शुक्रवार को शिक्षामित्र को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब कर लिया। उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि इस तरह की हरकत कर्मचारियों की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।