वाराणसी। जिंदा रहना है तो टैक्स देना होगा। अर्दली बाजार निवासी एक अधिवक्ता को फोन पर धमकी दी गई और रंगदारी मांगी गई। अधिवक्ता वाहनों की खरीद फ रोख्त का भी कार्य करता है। धमकी मिलने के बाद अधिवक्ता ने अज्ञात के विरुद्ध कैंट थाने में शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस रंगदारी व आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
अर्दली बाजार निवासी सैय्यद शाहनवाज आलम के मोबाइल नंबर पर दो मोबाइल नंबरो से कॉल कर अज्ञात व्यक्तिने रंगदारी मांगी। सैय्यद शाहनवाज पुराने वाहनों को खरीदने व बेचने का काम भी करते हैं। कैंट पुलिस को अधिवक्ता द्वारा दी गई तहरीर में धमकी से जानमाल के खतरे का भय बताते हुए गुहार लगाई है। हालांकि कितने पैसे की मांग की गई यह नहीं स्पष्ट हो सका। तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।