चौबेपुर। डॉ. विजय इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड टेक्नोलॉजी (डीवीआइईटी पालीटेक्निक) कैथी में गुरुवार को फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने एक से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। डीवीआइईटी पालीटेक्निक से माधवेंद्र कुशवाहा को मिस्टर फ्रेशर एवं साक्षी को मिस फ्रेशर चुना गया। सौम्या श्रीवास्तव, अंजलि सोनकर, विनय कुमार एवं रंजीत कुमार फाइनल राउंड में पहुंचने वाले प्रमुख प्रतिभागी रहे। बीसीए विभाग से लवली सिंह, सत्या मिश्रा एवं निशी जायसवाल के बीच कड़े मुकाबले में लवली सिंह को मिस फ्रेस (बीसीए) चुना गया। सौरव यादव, शिवांगी, महेंद्र, श्रेया पांडेय, रितेश प्रजापति, आदर्श एवं प्रियंका आदि छात्र छात्राओं की प्रस्तुति भी काफी सराहनीय रही।
दिसंबर में आयोजित सेमेस्टर परीक्षा में प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर से क्रमश : इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से दीपक प्रजापति, शिवांगी यादव, श्रेया पांडेय व सिविल इंजीनियरिंग से शुभम यादव, संतोष यादव, माधवी प्रजापति और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से साक्षी, चंदन यादव, शुभम सिंह ने संस्था में सर्वोंच्च स्थान प्राप्त किया। सभी ब्रांच व सभी सेमेस्टर के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. विजय यादव एवं डीवीआइईटी पॉलिटेक्निक के निदेशक ई. एके श्रीवास्तव ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सर्वश्री आलोक कुमार, जोमन जोस, डॉ. चंद्र शेखर पांडेय, नरेन्द्र यादव, देवाशीष, अनिल यादव, विजय कुमार, चंद्र प्रकाश, हिमांशु रंजन, विनय, प्रदीप, डॉ. रेखा, मुकेश, संतोष पांडेय, श्रीकांत, शैलेंद्र कुमार अशोक यादव, सहेंद्र यादव, ज्ञानती, सुनील, योगेश और अन्य गणमान्य अतिथि एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।