फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकन पॉक्स पीड़ित बस्तियों में पहुंची स्वास्थ्य टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। क्षेत्र के गंगा ग्राम कैथी में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुुंची और चिकन पॉक्स से पीड़ित दोनों दलित बस्तियों में पैरासिटामोल, मल्टीविटामिन, ओआरएस आदि का वितरण किया।
विज्ञापन

गंदगी के चलते यहां की दो दलित बस्ती संक्रामक बीमारी की चपेट में आ गईं है। गांव में 35 परिवारों के 100 से ज्यादा लोग चिकन पॉक्स से पीड़ित है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. आरबी यादव के नेतृत्व में टीम पहुंची और पीड़ितों की जांच कर उन्हें दवाएं दी। डॉ. आरबी यादव ने बताया कि चिकन पॉक्स साफ सफाई न होने के चलते फैला है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे विस्तर व रहने खाने के स्थान की साफ सफाई पर ध्यान दें। कहा कि अब यहां स्थिति नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार यहां नजर रखेगी। वहीं नये मरीजों में गोविंद, शम्भू, आनन्द, जग्गल, लालबहादुर, अनिता देवी, आशू, गुंजा, खुशी, प्रहलाद आदि को भी चिकन पॉक्स की शिकायत मिली, उनका भी उपचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में राजेश जायसवाल, गिरजा शंकर, त्रिपुरारी पांडेय, काशी नाथ यादव, श्यामबरन, विजय यादव, अनुराग सिंह व विनय आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें