फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से चलेंगी चार ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाराणसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव कम करने और मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर बने पांच नए प्लेटफार्मों का समुचित इस्तेमाल करने के दृष्टिकोण से कई गाड़ियों का टर्मिनल परिवर्तन वाराणसी जंक्शन के स्थान पर मंडुआडीह स्टेशन पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

वाराणसी-संबलपुर एक्सप्रेस 11 मार्च से दोपहर 3:05 बजे मंडुआडीह से चलेगी और 3:20 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। 10 मिनट रुकने के बाद संबलपुर के लिए रवाना हो जाएगी। वाराणसी-रांची एक्सप्रेस नौ मार्च से मंडुवाडीह स्टेशन से दोपहर बाद 3:05 बजे ओरिजिनेट होकर 3:20 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचकर 3:30 बजे प्रस्थान करेगी। वाराणसी-सियालदह एक्सप्रेस नौ मार्च से सुबह 8:15 बजे मंडुआडीह से रवाना होगा। इसी प्रकार लोकमान्य वाराणसी-तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस नौ मार्च से मंडुवाडीह स्टेशन से सुबह 10 बजे चलकर 10:15 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी व 10 मिनट ठहराव के बाद लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए प्रस्थान करेगी। इन सभी गाड़ियों का अन्य स्टेशनों पर ठहराव समय यथावत रहेगा।
दून एक्सप्रेस एक अप्रैल तक के लिए निरस्त
कोहरे और रेलवे ट्रैक की मरम्मत के कारण देहरादून से वाराणसी जाने और आने वाली दून एक्सप्रेस (13010/13009) का संचालन एक अप्रैल तक नहीं होगा। पूर्व में यह ट्रेन 15 फरवरी तक के लिए निरस्त की गई थी, लेकिन कोहरे और कहीं-कहीं ट्रैक के उच्चीकरण के चलते इसे एक अप्रैल तक नहीं चलाने का निर्णय रेलवे बोर्ड ने लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें