फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजे दरबार, आदिशक्ति की जय-जयकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सजे दरबार, आदिशक्ति की जय-जयकार
विज्ञापन

वाराणसी। ढोल, तासे, नगाड़े की गूंज के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महलों, मंदिरों, गुफाओं की आकृति वाले पंडालों में बुधवार को महिषासुरमर्दिनी की शुभदायिनी प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना होते ही काशी की रंगत बदल गई। शारदीय नवरात्र की सप्तमी को सूरज के अस्ताचलगामी होते ही झांकियों के दर्शन के लिए सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। हथुआ मार्केट, नई सड़क पर सनातन धर्म के पंडाल में विद्युत चालित अनूठी झांकियों की झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ने से रास्ते पैक हो गए। लंबी कतारों में खूब धक्कामुक्की हुई। महोत्सव तीन दिन चलेगा।
ठठेरी बाजार जाने वाली संकरी गली के बाहर बनी विशाल नरसिंह भगवान की प्रतिमा लोगों ठिठकने के लिए मजबूर कर रही है। सरस्वती स्पोर्टिंग क्लब रेशम कटरा की ओर से इस बार ज्वलंत मुद्दों पर पूजा पंडाल बनाया गया है। गली के द्वार पर कश्मीर के लाल चौक पर आतंकवादियों और कश्मीरियों के द्वारा सेना के जवानों पर पथराव करने का दृश्य दिखाया उकेरा गया है। सोनारपुरा, पांडेयपुर, शिवपुर, लंका, सारनाथ, अर्दलीबाजार की सड़कों पर देर रात तक रेला उमड़ा।
विज्ञापन

गीता मंदिर गेट पर तिल से बनी मां दुर्गा
गिरजाघर स्थित गीता मंदिर पूजा समिति के द्वारा इस वर्ष 51 किलो तिल से बनी मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई है। समिति के अध्यक्ष आनंद बारी ने बताया सफेद और काले तिल से मां जगतजननी समेत अन्य प्रतिमाएं बनाई गई हैं।
विजय दशहरा 30 को
विजय दशहरा का पर्व 30 सितंबर को मनाया जाएगा। इसी दिन दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन भी शुरू होगा। डीरेका, खजुरी, रामनगर में दशानन, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतलों को अंतिम रूप देने का काम तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में लगे 461 पूजा पंडाल
जिले में 461 पूजा पंडाल लगाए गए हैं। इनमें शहर में 247 और ग्रामीण क्षेत्र में 214 पूजा पंडाल स्थापित हैं। प्रशासन की मानें तो इनमें 60 संवेदनशील हैं। संवेदनशील पंडालों के लिए एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। बुधवार को डीएम योगेश्वर राम मिश्रा, एसएसपी आरके भारद्वाज शहर के प्रमुख पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें