फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के दोषियों की जल्द हो गिरफ्तारी : संजय सिंह0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने गुरुवार को यहां फ्लाईओवर दुर्घटना के पीड़ितों से मुलाकात की। रमदत्तपुर स्थित मृतक सुदर्शन राम के घर गए और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। फिर घटनास्थल का जायजा लिया और बीएचयू ट्रॉमा सेंटर जाकर घायलों की कुशलक्षेम जानी।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घटना के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उन पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। यह घटना शासन-प्रशासन की घोर लापरवाही का परिणाम है। कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों के आश्रितों को 25-25 लाख की सहायता दी जाए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। घायलों को मुफ्त इलाज के साथ पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। कहा कि निर्माण कार्य स्थल पर किसी प्रकार की कोई सेफ्टी वॉल नहीं है। रूट डायवर्जन तक नहीं कराया गया था सरकार के मंत्री और अधिकारी लगातार कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। इस दौरान पूर्वांचल इकाई के अध्यक्ष संजीव सिंह, जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह, पल्लवी वर्मा, जयप्रकाश यादव, अखिलेश पांडेय, दीपू मिश्रा, ज्योति प्रकाश, धीरज पटेल, रोशन कुमार, राहुल सिंह, कमला प्रसाद, रंजू बाला, मोहसिना परवीन, महफूज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें