फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही, चार अफसरों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को आयोजित मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक में चार अधिकारी गैरहाजिर रहे। इस लापरवाही पर जिलाधिकारी विशाख जी ने चारों अफसरों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अधिक से अधिक संख्या में युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि एक भी मतदाता अगर छूटेगा तो अभियान सफल नहीं माना जाएगा। उन्होंने कहा कि 21 और 28 जनवरी को जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसे सफल बनाना सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता पुनरीक्षण की विशेष अभियान में दोनों दिन बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ेंगे। आम लोगों को समस्या न हो, इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 05414-250371 है। उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम में शिफ्टवार कर्मचारियों की तैनाती कराएं। एसडीएम और तहसीलदार को 21 जनवरी तक मतदाता पुनरीक्षण का फार्म पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया। कहा कि मतदाता पुनरीक्षण की प्रगति बहुत खराब है। जिले का लिंगानुपात 823 है। एक जनवरी 2018 को 18 से 19 वर्ष की जिले में अनुमानित जनसंख्या 73039 है जबकि मतदाता सिर्फ 7796 हैं। इससे स्पष्ट है कि बीएलओ सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। तीनों एसडीएम, तहसीलदारों से कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एके सिंह, अभियंता नलकूप दिनेश सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी कमलजीत सिंह और अवर अभियंता जल निगम गोविंद प्रसाद बैठक में नहीं पहुंचे, जिस नाराजगी जताते हुए डीएम ने उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया। बैठक में एसडीएम आशीष कुमार, अपर एसडीएम अमृता सिंह और डीएसओ संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें