फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने फूंक दी बरामदे में खड़ी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के सब्जी मंडी के समीप बुधवार की देर रात एक घर के बरामदे में खड़ी दुपहिया वाहन को अराजक तत्वों ने फूंक दिया। बाइक जलने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। पीड़ित युवक ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। मोहल्ला निवासी सुशील विश्वास एक मेडिकल की दूकान चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह वह बुधवार शाम को अपने बरामदे में बाइक खड़ी कर सो गए। रात को करीब दो बजे अचानक बरामदे से आग की लपटें देखकर वह जागे और शोरगुल मचाने लगे। नागरिकों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह से जल गई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें